Followers

Showing posts with label प्यार की बातें करें. Show all posts
Showing posts with label प्यार की बातें करें. Show all posts

Sunday, December 15, 2013

"प्यार की बातें करें" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

मेरे काव्यसंग्रह "सुख का सूरज" से
एक ग़ज़ल
"प्यार की बातें करें"
सादगी के साथ हम, शृंगार की बातें करें
जीत के माहौल में, क्यों हार की बातें करें

सोचने को उम्र सारी ही पड़ी है सामने,
प्यार का दिन है सुहाना, प्यार की बातें करें

रंग मौसम ने भरे हैं, आ गया ऋतुराज है,
रंज-ओ-ग़म को छोड़कर, त्यौहार की बातें करें

मन-सुमन से मिल गये, गुञ्चे चमन में खिल गये,
आज के दिन हम, नये उपहार की बातें करें

प्रीत है इक आग, इसमें ताप जीवन भर रहे,
हम सदा सुर-ताल, मृदु झंकार की बातें करें

"रूप" कब तक साथ देगा, नगमग़ी बाज़ार में,
साथ में मिल-बैठकर, परिवार की बातें करें

Monday, November 25, 2013

"प्यार की बातें करें" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

मेरे काव्य संग्रह "सुख का सूरज से
एक ग़ज़ल
"प्यार की बातें करें" 
वन्दना, आराधना उपहार की बातें करें।।
प्यार का मौसम है, आओ प्यार की बातें करें।

नेह की लेकर मथानी, सिन्धु का मन्थन करें,
छोड़ कर छल-छद्म, कुछ उपकार की बातें करें।

प्यार का मौसम है, आओ प्यार की बातें करें।।
आस का अंकुर उगाओ, दीप खुशियों के जलें,

प्रीत का संसार है, संसार की बातें करें।
प्यार का मौसम है, आओ प्यार की बातें करें।।

भावनाओं के नगर में, छेड़ दो वीणा के सुर,
घर सजायें स्वर्ग सा, मनुहार की बातें करें।

प्यार का मौसम है, आओ प्यार की बातें करें।।
कदम आगे तो बढ़ाओ, सामने मंजिल खड़ी,

जीत के माहौल में, क्यों हार की बातें करें।
प्यार का मौसम है, आओ प्यार की बातें करें।।