Followers

Showing posts with label बसन्त आया है. Show all posts
Showing posts with label बसन्त आया है. Show all posts

Tuesday, April 22, 2014

"बसन्त आया है" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

अपने काव्य संकलन सुख का सूरज से
लगता है बसन्त आया है!
हर्षित होकर राग भ्रमर ने गाया है!  
लगता है बसन्त आया है!!

नयनों में सज उठे सिन्दूरी सपने से,
कानों में बज उठे साज कुछ अपने से,
पुलकित होकर रोम-रोम मुस्काया है!
लगता है बसन्त आया है!!

खेतों ने परिधान बसन्ती पहना है,
आज धरा ने धारा नूतन गहना है,
आम-नीम पर बौर उमड़ आया है!
लगता है बसन्त आया है!!

पेड़ों ने सब पत्र पुराने झाड़ दिये हैं,
बैर-भाव के वस्त्र सुमन ने फाड़ दिये है,
होली की रंगोली ने मन भरमाया  है!
लगता है बसन्त आया है!!